मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

नई दिल्ली: मिल्खा सिंह पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

63c4ac19d593376916d19761a0dcec8e

नई दिल्ली: मिल्खा सिंह पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मिल्खा सिंह के निधन की खबर से दुखी हूं। उनके संघर्ष और ताकत की कहानी आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेगी।  

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पीएम मोदी ने कहा कि हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिसने देश की कल्पना पर अधिकार कर लिया था और भारतीयों के दिलों में विशेष स्थान था। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने खुद को लाखों लोगों के लिए प्रिय बना दिया था। उनके निधन से दुखी हूं।

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- भारत के महान धावक श्री मिल्खा सिंह जी, द फ्लाइंग सिख के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। उनके परिवार और अनगिनत अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है

खेलमंत्री किरन रिजिजू ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारत ने अपना सितारा खो दिया है। मिल्खा सिंह जी हमें छोड़ गए हैं लेकिन वे हर भारतीय को भारत के लिए चमकने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी उनके निधन पर गहरा दुख  जताया। सीएम अमरिंदर ने ट्वीट किया- मिल्खा सिंह जी के निधन की खबर के बेहद दुखी हूं। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है और भारत और पंजाब और आज निर्धन हो गए।