पीएम मोदी के उत्तराखंड आने की तैयारियां पूरी, योगी आदित्यनाथ संग करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

email image link देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा अब लगभग तय माना जा रहा है। प्रारंभिक कार्यक्रम के अनुसार 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री…

1200 675 26392511 thumbnail 16x9 hggff

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा अब लगभग तय माना जा रहा है। प्रारंभिक कार्यक्रम के अनुसार 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के देहरादून पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जहां वे दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी भी रहने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक एक्सप्रेस वे के लोकार्पण के साथ ही प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से उत्तराखंड सीमा से लगे सहारनपुर जिले के गणेशपुर गांव पहुंचेंगे। वहीं से एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे और फिर उसी मार्ग से देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड पहुंचकर जनसभा में शामिल होंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री का 14 अप्रैल को देहरादून आगमन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के साथ प्रदेश को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। धामी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से हमेशा विशेष भावनात्मक जुड़ाव रहा है और उनके नेतृत्व में राज्य में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं शुरू हुईं।

सीएम धामी ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने उन दुर्गम क्षेत्रों का भी दौरा किया, जहां पहले किसी भी प्रधानमंत्री का जाना दुर्लभ था। माणा गांव को देश का ‘प्रथम गांव’ घोषित करने से लेकर हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने तक, प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास को नई दिशा दी है।

आपदा के समय भी उनका प्रदेश के प्रति लगाव साफ झलकता रहा है। अब एक बार फिर उनके आगमन को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह है।

Leave a Reply