खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते पेट से जुड़ी कई समस्याएं लोगों को परेशान करते हैं, जिसमें कब्ज, गैस, थकान, भारीपन और चिड़चिड़ापन सबसे आम हो चुके हैं।
प्रेमानंद महाराज ने कब्ज की समस्या में निजात पाने के लिए अचूक उपाय बताए हैं उन्होंने बताया कि कब्जे की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। इसके सबसे मुख्य कारण समय खाना खाने, फाइबर की कमी, पानी कम पीने और फिजिकल एक्टिविटी की कमी होता है।
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि पेट सही से साफ नहीं होता तो शरीर में भारीपन चिड़चिड़ापन, सर दर्द, थकान में जैसे समस्याएं होती हैं। आयुर्वेद के अनुसार कब्ज सिर्फ पेट की ही नहीं बल्कि पूरे शरीर की गड़बड़ी का संकेत है।
ऐसे में कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए लाइफस्टाइल का ध्यान रखना भी बहुत ही आवश्यक है। प्रेमानंद महाराज के अनुसार, पेट का साफ रहना मन की शांति और शरीर की ऊर्जा दोनों के लिए बेहद जरूरी है।
प्रेमानंद महाराज ने कब्ज से राहत पाने के लिए देसी नुस्खे बताए हैं। उन्होंने बताया कि एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी, आधा चम्मच सेंधा नमक, एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर रात भर भिगो दे और इस पानी को सुबह खाली पेट पी ले। इससे आंतो की सफाई हो जाती है। त्रिफला आंतो की सफाई करता है और मल को नरम बनाता है। गुनगुना पानी पेट की जकड़न खोलता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है। यह उपाय शरीर को डिटॉक्स भी करता है।
इसबगोल जिसे साइलियम हस्क के नाम से भी जाना जाता है, एक आहार फाइबर है जो मल को बढ़ाने और शिथिलन को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह कब्ज के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला घरेलू उपाय है। एक गिलास दूध या गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच इसबगोल मिलाकर पीने से कब्ज दूर होती है। यह आंतों को साफ करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।
प्रेमानंद महाराज ने अभी बताया कि इसके अलावा खाने के बाद योगासन करने से भी कब्ज से निजात पा सकते हैं और पाचन तंत्र भी अच्छा होता है। भोजन के बाद वज्रासन में 5 मिनट बैठना चाहिए। इससे पाचन बेहतर होता है और गैस से राहत मिलती है।
रोजाना सुबह-सुबह पानी पिएं, सुबह उठते ही 2-3 गिलास तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना ज्यादा लाभकारी होता है। यह शरीर को साफ करता है और पेट तुरंत खाली करने में मदद करता है।
प्रेमानंद महाराज ने बताया कि यह घरेलू नुस्खा बेहद सरल, सुरक्षित और प्रभावी है। अगर आप इसे नियमित रूप से अपनाते हैं, तो न केवल कब्ज से छुटकारा मिलेगा, बल्कि शरीर हल्का, मन प्रसन्न और एनर्जी दोगुनी हो जाएगी।