यूपी में फिर बढ़ी सियासी हलचल, अखिलेश यादव के मानसून ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य ने दिया यह करारा जवाब

उत्तर प्रदेश के राजनीति में इस समय काफी हलचल मची हुई है और इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का मानसून ऑफर भी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तर प्रदेश के राजनीति में इस समय काफी हलचल मची हुई है और इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का मानसून ऑफर भी चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के मानसून ऑफर का बिना नाम लिए ही मुंह तोड़ जवाब दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“मानसून ऑफर को 2027 में 47 पर जनता और कार्यकर्ता फिर समेटेंगे। एक डूबता जहाज और समाप्त होने वाला दल जिसका वर्तमान और भविष्य खतरे में है। वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकता है, परंतु पूर्ण नहीं हो सकता। 2027 में 2017 दोहरायेंगे, फिर कमल की सरकार बनायेंगे।”

आपको बता दे कि अखिलेश यादव ने यूपी में बीजेपी के बीच चल रही आंतरिक कलह पर तंज करते हुए कहा था कि एक ऑफर दिया जा रहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा बता-“मानसून ऑफर, सौ लाओ, सरकार बनाओ!”

अखिलेश यादव ने भले ही अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा लेकिन यह बताया जा रहा था कि यह ऑफर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए है। क्योंकि अखिलेश यादव पहले भी कई तरह से यह ऑफर दे चुके हैं। सपा मुखिया पहले भी खुला ऑफर देते हुए कह चुके हैं कि सरकार बनाने का सपना पूरा करना है तो 100 विधायक तोड़कर लाएं।

यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से बीजेपी में लगातार विवाद गहराया हुआ है, बीजेपी को यूपी में महज 33 सीटों पर ही जीत मिली। इस चुनाव के पार्टी ने अपनी हार को लेकर समीक्षा बैठक की जिसमें कई बातें सामने निकलकर आईं। अब पार्टी संगठन और कैबिनेट में कुछ बदलाव कर सकती है, वहीं विपक्ष भी बीजेपी की आंतरिक कलह को लेकर कई तरह के बयान दे रहा है।