गुजरात में आप के दफ्तर पर पुलिस का छापा, केजरीवाल भड़के

गुजरात। गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हैं। इस बार गुजरात में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

गुजरात। गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हैं। इस बार गुजरात में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है जिसे देखते हुए दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल काफी सक्रिय हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वहीं गुजरात भाजपा का गढ़ कहा जाता है लेकिन यहां आप पार्टी सत्ता में आने के लिए पुरजोर तरीके से मेहनत कर रही है। इसी बीच गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने ट्वीट कर बताया है कि “केजरीवाल के अहमदाबाद पहुंचते ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफिस पर गुजरात पुलिस की रेड। दो घंटे तलाशी लेकर चले गए। कुछ नहीं मिला। बोले फिर आएंगे।”

मामले पर केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। आप के पक्ष में गुजरात में आंधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला।