अल्मोड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

अल्मोड़ा। दन्या थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और उसके अश्लील वीडियो बनाकर डराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।…

1200 675 26034329 thumbnail 16x9 almora

अल्मोड़ा। दन्या थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और उसके अश्लील वीडियो बनाकर डराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देने के साथ ही आरोपी ने उसे जान से मारने की बात भी कही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और एक विशेष टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की, जिसके बाद उसे चापड़ बैंड क्षेत्र से दबोच लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, 12 फरवरी को दन्या क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ सुहैल नाम के युवक ने जबरन दुष्कर्म किया और संपूर्ण घटना के दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो व फोटो भी बना ली। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी इन वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देकर लगातार पीड़िता को भयभीत कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद दन्या थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(M), 351(3) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(1)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशों पर अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह और क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई।
पुलिस टीम लगातार सुराग जुटाने और संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए आरोपी के पीछे लगी रही। इसी दौरान सूचना मिली कि सुहैल चापड़ बैंड के पास जंगल की ओर जाता दिखाई दिया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे घेराबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

गिरफ्तार युवक की पहचान सुहैल पुत्र मोहम्मद यूनुस, निवासी बुढ़ानपुर, थाना भगतपुर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया

Leave a Reply