Pithoragarh: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पिथौरागढ़ सहयोगी। 75वां स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर जिलाधिकारी डॉ.…

12851da7b42e302075258563ea971738

पिथौरागढ़ सहयोगी। 75वां स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट परिसर में, पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह ने पुलिस लाइन, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल ने विकास भवन तथा सभी कार्यालयाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जनपद के सभी स्कूलों और अन्य शिक्षा संस्थानों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के अलावा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

Pithoragarh Independence Day  इससे पूर्व सुबह 6 बजे से खेल विभाग ने स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम से फ्रीडम वॉक का आयोजन किया। जो स्टेडियम से चंडाक पहुंचकर समाप्त हुई। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के देव सिंह मैदान में आयोजित वृहद कार्यक्रम में 75 ध्वज फहराये गए। प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक चंद्रा पंत, अध्यक्ष नगर पालिका राजेन्द्र रावत, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सामंत ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 
मैदान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 56 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिले के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। 

स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी भवनों, इमारतों को कम वोल्टेज की बल्ब से रोशन किया गया। लोनिवि निरीक्षण भवन में जिलाधिकारी के नेतृत्व में पाम आदि के पौधें रोपे गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाले डॉ. अशोक पंत, पीतांबर पंत, डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र वल्दिया, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेन्द्र लुंठी, विधायक प्रतिनिधि केएस वल्दिया, अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार, प्रशिक्षु आईएएस दिवेश शासनी समेत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजन, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कोषाधिकारी हरिकृष्ण ने किया। 

भाजपा ने शहीदों को किया याद
दूसरी ओर भाजपा जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कर शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र वल्दिया, विधायक चंद्रा पंत महामंत्री महिमन कन्याल, बसंत जोशी, जिला उपाध्यक्ष कृपाल वल्दिया, इंदर लुंठी, पूर्व दर्जा मंत्री गोविंदी कोरंगा, भगवती पुनेठा, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य महेंद्र लुंठी, काॅओपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम चंद, महामंत्री मदन जोशी, हरीश रावत, मनोज मेहता सुभाष जोशी, गिरीश जोशी, सौरभ पंत, मीनू बिष्ट, माला सौन, अकबर खान, राजू भट्ट, लक्ष्मी भट्ट आदि उपस्थित थे। जिला मुख्यालय स्थित जेबी मैमोरियल मानस एकेडमी सिटी शाखा में राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालय की प्रबंधक कंचनलता पंत, प्रधानाचार्या बेला भट्ट और प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र सिंह बोहरा ने ध्वजारोहण किया। कुछ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस अवसर पर आजादी के परिप्रेक्ष्य में बातें रखीं और देशभक्ति गीत आदि प्रस्तुत किये।

एसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ
स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज का सलामी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को देश की आजादी, एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार बीबी तिवारी ने दूरसंचार कार्यालय प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चंद्र ने पुलिस कार्यालय, डीएसपी डीडीहाट विनोद कुमार थापा ने कोतवाली डीडीहाट समेत सभी प्रभारी निरीक्षकों-थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारियों ने अपने-अपने थानों व शाखा प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। 

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित
एसपी ने पुलिस लाइन में पुलिस उपाधीक्षक, पिथौरागढ़ राजन सिंह रौतेला को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, डीएसपी धारचूला ओपी शर्मा को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, आरक्षी अभिसूचना किशन राम को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान चलाये गए मिशन हौसला के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस महानिदेशक की तरफ से इंस्पेक्टर हिमांशु पंत, एसआई यातायात दरबान सिंह मेहता, एसआई सोमेंद्र सिंह, कांस्टेबल नीरज सिंह और इसराज अहमद को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया। इसके बाद पुलिस फायरिंग रेंज चंडाक में एसपी ने पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।