अब उग्रवाद और आतंकवाद को समाप्त करने के लिए भारत-कजाकिस्तान के सैनिक परखेंगे साझा ताकत, दोनों देशों की सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू

अब उग्रवाद और आतंकबाउद को समाप्त करने के लिए भारत-कजाकिस्तान के सैनिक परखेंगे साझा ताकत, दोनों देशों की सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू

pithoragar sanyukt sainya abhyash 1

उत्तरा न्यूज पिथौरागढ़। भारत और कजाकस्तान की सेना के बीच चतुर्थ वार्षिक संयुक्त युद्धाभ्यास गुरूवार से यहां सेना मुख्यालय में शुरू हो गया है। इसका उद्देश्य संयुक्त रूप से सैन्य हथियारों का प्रशिक्षण लेना, उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ कारगर आपरेशन संचालित करना आदि है। पिथौरागढ़ में सेना मुख्यालय के मैत्री ग्राउंड में संयुक्त युद्धाभ्यास के उद्घाटन समारोह में दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने इसे दोनों देशों के बीच एक लंबी रणनीतिक संधि का उदाहरण बताया।
इस युद्धाभ्यास में सैन्य संबंधी महत्वपूर्ण व्याख्यान, ड्रिल और प्रदर्शन तथा उग्रवाद व आतंकवाद के मुकाबले से संबंधित आपरेशन संचालित होंगे। दोनों देशों की सेना इस तरह की स्थितियों के मुकाबले में अपने अपने महत्वपूर्ण अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा करेंगी। यह युद्धाभ्यास आतंकवाद व उग्रवाद के खिलाफ संचालित होने वालों अभियानों के दौरान दोनों देशों की सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन भी होगा। इससे पूर्व कजाकस्तान की सेना के 60 जवान इस संयुक्त युद्धाभ्यास के लिए बुधवार को ही पिथौरागढ़ पहंुच गए थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
pithoragar sainya yuddhbhyash