पायलट बाबा को हरिद्वार में दी गई भू समाधि, हजारों अनुयाई और संत रहे मौजूद

20 अगस्त को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में जूना अखाड़े के महामण्डलेश्वर पायलट बाबा का देहांत हो गया है और 21 अगस्त को पार्थिव…

20 अगस्त को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में जूना अखाड़े के महामण्डलेश्वर पायलट बाबा का देहांत हो गया है और 21 अगस्त को पार्थिव शरीर को हरिद्वार के पायलट बाबा के आश्रम में लाया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यहां पर अखाड़े के सभी पदाधिकारियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी तथा आज 22 अगस्त को बाबाजी के हज़ारों अनुयायियों और संतों ने पायलट बाबा को उनके ही आश्रम में भू समाधि दी गई।

जानकारी के मुताबिक बाबाजी कई दिनों से गुर्दा की बीमारी से गुजर रहे थे और उनका अपोलो अस्पताल से भी उपचार हुआ लेकिन कुछ दिनों पहले ही उन्हें मुंबई के कोकिला बेन उपचार के लिए लाए थे जहा उनका उपचार के दोरान ही देहांत हो गया था

इसके बाद अब सवाल उठाए जा रहे है कि पायलट बाबा की संपति जिम्मेदारी किसको दी जाय।