सूखी ठंड से कांपे पहाड़ के लोग,उत्तराखंड के इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है जबकि प्रदेश भर में मौसम शुष्क…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है जबकि प्रदेश भर में मौसम शुष्क है। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्र तक धूप खिली हुई है जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का कहर छाया हुआ है जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट भी दर्ज की गई है।


पर्वतीय इलाकों में ज्यादा ठंड मैदानी क्षेत्रों में महसूस हो रही है। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ रिकॉर्ड किया गया है जबकि मुक्तेश्वर में दिन के अधिकतम तापमान में इतनी वृद्धि हुई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


मंगलवार को भी देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही लेकिन दिन के समय चटक धूप निकल गई। सूखी ठंड पड़ने की वजह से यह धूप अब गर्मी का एहसास कराने लगी है।


मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 16.1 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।


मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बढ़ते कोहली के कारण धूप कुछ ही देर के लिए निकल रही है जिसके चलते कहीं-कहीं तापमान पहाड़ी इलाकों से भी नीचे पहुंच गया है।


पार्वती इलाकों में सूखी ठंड पड़ने की वजह से नदी नाले भी जम गए हैं चमोली जनपद के बद्रीनाथ धाम ओली और नीति घाटी सहित उच्च हिमालय क्षेत्र में नदी नाले झरने जम गए हैं बर्फबारी और बारिश न होने की वजह से पहाड़ सूखे पड़े हुए और पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है।


हालांकि नीति घाटी में इन दोनों टिम्बर सैन महादेव में पर्यटकों और यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। यहां गुफा में पानी जमने से शिवलिंग का आकार बन गया है और बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।


वही औली सहित कई क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ गई है। वही मौसम की बेरुखी का असर अब दवाओं पर भी दिखने लगा है। देहरादून का एक्यूआई स्तर 200 के पार पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा छाने से मैदानी इलाकों की आबोहवा और खराब हो सकती है।