Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के यहां जमकर हुआ हंगामा, घर पर मिलने पहुंची पत्नी ज्योति सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह इस समय अपने निजी जीवन को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह इस समय अपने निजी जीवन को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंची।

जहां पवन सिंह ने तुरंत पुलिस बुला ली। यहां लेडी पुलिस ने उन्हें थाने चलने के लिए कहा जिसके पास ज्योति सिंह ने अपना एक वीडियो और बनाया जिसमें वह फूट-फूट कर रोने लगी। अपने इस वीडियो में ज्योति सिंह ने कहा कि ‘नमस्कार मैं हूं ज्योति सिंह और मैं आ चुकी हूं लखनऊ में पवन सिंह के घर पर।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पवन जी ने हमारे लिए पुलिस थाने में FIR किया है। और मुझे लेने के लिए पुलिस के जवान आए हुए हैं।
आपको बता दे की पवन सिंह से मिलने से पहले ज्योति सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि “प्रिय पतिदेव पवन सिंह, मैं कल आपसे और आपके परिवार से मिलने लखनऊ स्थित आपके आवास पर आ रही हूं।

मुझे आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप मुझसे अवश्य मिलेंगे।” लेकिन रविवार को जब वो लखनऊ पति से मिलने पहुंची तो पवन सिंह ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद वहां हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।


ज्योति सिंह ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें वो कह रही हैं कि “देखिए आप लोग ये लोग कैसे मेरे साथ कर रहे हैं। मैं यहां आई हूं और मुझे यहां से निकाला जा रहा है, आप लोगों के कहने पर ही मैं यहां आई थी।

अब बताईए मैं क्या करूं” इस बीच वो पुलिस से भी पूछती नजर आईं कि आखिर किस केस पर आप मुझे लेने आईं हैं। इस पर लेडी पुलिस ने कहा कुछ नहीं बस आपको वहां बुलाया गया है।