Pauri Truck Accident: उत्तराखंड पौड़ी में हुआ बड़ा एक्सीडेंट, सीमेंट से लदा ट्रक गिरा 50 मीटर नीचे, मौके पर मचा हड़कंप

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक भयानक हादसा हो गया। कोटद्वार से पाबौ जा रहा सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पाबौ के पास लगभग…

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक भयानक हादसा हो गया। कोटद्वार से पाबौ जा रहा सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पाबौ के पास लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मौके पर स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।


वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना पर पाबौ चौकी प्रभारी नवीन पुरोहित, उनकी टीम और आपदा प्रबंधन विभाग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

चालक को खाई से बाहर निकल गया और फिर उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पौड़ी रेफर कर दिया गया।


आपको बता दे की पता चला है कि ट्रक का फट्टा टूट गया था, जिससे गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और वह खाई में जा गिरा। हादसे का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक गिरते वक्त सीमेंट धूल की तरह उड़ रहा है।


हालांकि इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से यह अपील की की पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग करते समय विशेष ध्यान रखें। गति सीमा का पालन करें और भारी वाहनों की तकनीकी जहां समय समय पर जरूर कराएं।