जज्बा :: 92 वर्षीय लक्ष्मण सिंह ऐठानी का जलवा, मास्टर्स एथलीट‌ प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

8 वीं उत्तराखण्ड मास्टर्स एथलेटिक, प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जनपद का शानदार प्रदर्शन रहा। देव भूमि मास्टर्स एथलेटिक एसोशियेशन की ओर से 29 व 30 नवंबर…

Screenshot 2025 1201 193038


8 वीं उत्तराखण्ड मास्टर्स एथलेटिक, प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जनपद का शानदार प्रदर्शन रहा।

देव भूमि मास्टर्स एथलेटिक एसोशियेशन की ओर से 29 व 30 नवंबर को महाराणा प्रताप स्पोटर्स स्टेडियम में देहरादून में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में अल्मोड़ा जनपद से 92 वर्षीय लक्ष्मण सिंह ऐंठानी, पूरन चन्द्र भट्ट, बलवन्त सिंह बिष्ट, जीवन चन्द्र जोशी, कमला भट्ट, हेमा बिष्ट एवं रमा जोशी ने प्रतिभाग किया।


90 प्लस आयु वर्ग में लक्ष्मण सिंह ऐठानी छाए रहे। उन्होंने गोला फेंक, 100 मीटर और 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्हें देव भूमि मास्टर्स एशोशियेशन की ओर से गेस्ट आफ ओनर का सम्मान लक्ष्मण सिंह ऐंठानी को दिया गया।


पूरन चन्द भट्ट ने 70+ आयु वर्ग में 5000 मी. रेस में स्वर्ण 1500 मी रेस में स्वर्ण तथा 400 मी० रेस में कास्य पदक प्राप्त किया।


बलवंत सिंह सिंह बिष्ट ने 2000 मीटर पैदलचाल में सिल्वर, जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता, जीवन चन्द्र जोशी ने 65+ आयु वर्ग में 5000 भी पैदल चाल में रजत पदक प्राप्त किया। कमला भट्ट ने 60+ आयु वर्ग में 400 मी० 200मी० तथा 100 में दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

हेमा बिष्ट ने 5 किमी पैदल चाल में स्वर्ण पदक शार्ट फुट में सिल्वर तथा लम्बी कूद में सिल्वर पदक प्राप्त किये। रमा जोशी ने 60+ आयु वर्ग में 800 मी रेस में स्वर्ण पदक तथा 5000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक प्राप्त किये।