यमुना एक्सप्रेस वे पर टॉयलेट के लिए बस से उतरे यात्री फिर हुआ ‘मौत का तांडव’, 6 को कंटेनर ने रौंदा मौके पर मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कर थम नहीं रहा है। शनिवार की सुबह थाना सुरीर इलाके में माइलस्टोन 88 पर एक भीषण सड़क हादसा हो…

n6999742771770435005325e7c4fa3f7f86c5c4aa32a685d94cf68088507202588de954cc480cf0a943260c

यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कर थम नहीं रहा है। शनिवार की सुबह थाना सुरीर इलाके में माइलस्टोन 88 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 6 लोगों की जान चली गई।

दिल्ली से कानपुर जा रही प्राइवेट बस के यात्री टॉयलेट के लिए सड़क किनारे खड़े थे तभी पीछे से आ रहे का नियंत्रित तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी और फिर नीचे खड़े यात्रियों को बेरहमी से रौंद दिया।


बताया जा रहा है यह हादसा सुबह 3:00 बजे हुआ। यात्रियों से भरी एक बस दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने लघुशंका (टॉयलेट) के लिए बस रुकवाई। नियमों के मुताबिक, बस को किसी सुरक्षित ‘ग्रीन जोन’ या ‘वे-साइड एमेनिटी’ पर रुकना चाहिए था, लेकिन ड्राइवर ने बस को एक्सप्रेसवे के बीच रास्ते में ही खड़ा कर दिया।


जैसे ही बस से यात्री उतरकर नीचे खड़े हुए, पीछे से आ रहे। एक कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया अब तक चार मृतकों की पहचान हो चुकी है।

इनमें देवेश निवासी बस्ती, सोनू निवासी औरैया, असलम निवासी कन्नौज और संतोष निवासी दिल्ली शामिल थे। बाकी दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल यात्री को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि हादसे का मुख्य कारण बस को गलत जगह पार्क करना था। यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों का रुकना प्रतिबंधित है केवल निर्धारित सेफ जोन में ही वाहन को रोका जा सकता है।

अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण कंटेनर चालक बस को नहीं देख पाया और यह हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply