पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग रहने की अपील

पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग रहने की अपील दन्या| हिमालय संरक्षण के लिए थाना दन्या की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों से पर्यावरण संरक्षण…

पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग रहने की अपील

IMG 20180913 WA0042
दन्या| हिमालय संरक्षण के लिए थाना दन्या की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की अपील की गई। पुलिस दल को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अजय साह ने हिमालय के महत्व को समझकर पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं पहाड़ की रीढ़ हैं। महिला हिंसा रोकने के लिए जनता को सामाजिक व कानूनी रूप से जागरूक करने की जरूरत है।
थाना परिसर में हुए कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों को थानाध्यक्ष द्वारा हिमालय के पर्यावरण संरक्षण की सपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि थाना दन्या ने समस्त प्रकार की महिला हिंसा रोकने के लिए विशेष मुहिम चलाई है। गांव-गांव बैठक करके और बैनर/ फैलेक्सियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर थाने के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित थे।