अल्मोड़ा जेल में फिर हड़कंप! टॉयलेट सीट के अंदर छिपाकर रखी गई स्मार्ट वॉच और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

जिला कारागार अल्मोड़ा / अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिला कारागार एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल…

1000305433

जिला कारागार अल्मोड़ा / अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिला कारागार एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। तलाशी अभियान के दौरान एक बंदी के बैरक की टॉयलेट सीट के भीतर से स्मार्ट वॉच समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान मिलने से जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।


पेशी पर गया था बंदी, पीछे से खुल गया राज जानकारी के मुताबिक 2 फरवरी को जेल प्रशासन ने एक सिद्धदोष बंदी के कमरे की तलाशी ली। उस वक्त बंदी अदालत में पेशी पर गया हुआ था। इसी दौरान बैरक की जांच में टॉयलेट सीट के अंदर छिपाकर रखा गया सामान मिला।


तलाशी में जो चीजें बरामद हुईं, उनमें शामिल हैं —
मोबाइल चार्जर
दो डाटा केबल (सफेद और काले रंग की)
स्मार्ट वॉच चार्जर केबल
दो पतले तार
टॉयलेट सीट तोड़ने पर मिली स्मार्ट वॉच
शक गहराने पर जेल प्रशासन ने टॉयलेट सीट को तुड़वाकर दोबारा जांच करवाई। इस दौरान सीट के अंदर से एक स्मार्ट वॉच बरामद हुई। जांच में स्मार्ट वॉच में करीब 12 मोबाइल नंबर सेव पाए गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जेल प्रशासन ने बरामद सामान को सील कर पुलिस को सौंप दिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामान जेल के अंदर कैसे पहुंचा।


जेल सुरक्षा पर उठ रहे बड़े सवाल
इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी सख्त निगरानी के बावजूद यह सामान बैरक तक कैसे पहुंच गया। साथ ही यह भी जांच का विषय बना हुआ है कि क्या इन उपकरणों का इस्तेमाल किसी आपराधिक साजिश के लिए किया जाना था।
सूत्रों के मुताबिक मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जेल प्रशासन भी अंदरूनी जांच में जुट गया है। हालांकि इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से अभी विस्तृत बयान सामने नहीं आ पाया है।

Leave a Reply