Pan Card New Rules: नए वित्त वर्ष की शुरुआत कल यानी 1 अप्रैल से हो चुकी है। नए वित्तीय वर्ष में कई बदलाव हुए हैं जिसमें से एक पैन कार्ड भी है। अब पैन और आधार पर नाम एक जैसा होना जरूरी हो गया है। अगर ऐसा नहीं है तो पैन कार्ड को बंद कर दिया जाएगा। लेकिन आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड में नाम एक जैसे नहीं हैं तो आप इसे आसानी से सुधार सकते हैं। इस आर्टिकल में स्टेप टू स्टेप आसान तरीके से पैन कार्ड में नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है।
ऐसे बदलें NSDL/UTIITSL या आधार ऐप से नाम
अगर आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड में नाम अलग हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है, आप आसानी से नीचे दिए गए तरीके से इसे बदल सकते हैं।
सबसे पहले एनएसडीएल (NSDL) या UTIITSL (यूटीआईआईटीएसएल) की वेबसाइट पर क्लिक करें। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आपने वेबसाइट पर पहले रजिस्टर नहीं किया है तो आपको रजिस्टर करना होगा और लॉगिन आईडी और पासवर्ड को सेट करके उसको सेव कर लें।
इसके बाद आप वेबसाइट पर लॉगिन करें। इसके बाद आपको जहां Changes/Correction in PAN का ऑप्शन दिखे तो वहां पर क्लिक कर दें। क्लिक करने के बाद आपसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल जैसी कुछ बेसिक डिटेल मांगी जाएंगी। इसको भरने के बाद आपको 15 अंकों का एक टोकन मिलेगा।
अगर आपको पैन कार्ड में नाम बदलना है तो उस ऑप्शन पर क्लिक करें। इस ऑप्शन में जाने के बाद आपको कुछ डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे। डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के बाद उसे अपलोड कर देना है। इसके बाद आपको फीस भरनी होगी। फीस देने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

