पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जनरल ओबीसी इम्प्लाईज एसोसिएशन ने जताई खुशी

अल्मोड़ा। पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाईज एसोसिएशन ने स्वागत किया है। आरक्षण की…

अल्मोड़ा। पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाईज एसोसिएशन ने स्वागत किया है। आरक्षण की व्यवस्था को इंकार कर वरिष्ठता व योग्यता के आधार पर पदोन्नत कराए जाने पर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि लंबे समय से प्रमोशन में आरक्षण को लेकर कर्मचारियों के बीच खींचतान चली आ रही थी। बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपना फैसला सुनाया। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण मौलिक अधिकार के अंतर्गत नहीं आता।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
medical hall

उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाईज एसोसिएशन के जिला संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठन ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए इसे सभी सदस्यों के धरना, प्रदर्शन व समानता की लड़ाई की जीत करार दिया। उन्होंने भविष्य के लिए सभी कर्मचारियों से एकजुट रहने की अपील की।

prakash ele 1

हर्ष व्यक्त करने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज लोहनी, मंत्री दिगंबर दत्त फुलोरिया, कार्यकारी मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा, उपाध्यक्ष डॉ. ललित पाठक, सुरेश जोशी, सीएस नैनवाल, पीएस बोरा, केशर सिंह, देवेंद्र पाठक, गौरव बिष्ट, राम सिंह गैड़ा, बलवीर भाकुनी आदि पदाधिकारी शामिल थे।

pramod nainwal

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1