हल्द्वानी में अवैध निर्माण हटाने पहुंची टीम का विरोध, भीड़ में हुआ पथराव

हल्द्वानी। हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध किया है।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

हल्द्वानी। हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध किया है। इस दौरान महिलाओं ने जेसीबी का रास्ता रोक दिया। उधर, भीड़ में पथराव होने से अफरा-तफरी भी मच गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताते चलें कि कुमाऊं कमिश्नर ने बनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ में दो अवैध रूप से निर्मित मकानों के ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए थे।

सोमवार की दोपहर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की टीमें लाइन नंबर आठ में पहुंची।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया जिसके बाद टीम एक अवैध निर्माण को गिराकर वापस लौट गई। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नगर-निगम को मामले में तहरीर देने के निर्देश दिए हैं