एक तरफ चल रहा था शादी का फोटोशूट तो दूसरी तरफ घुट रहा था बच्ची का दम, रॉयल एंट्री के चक्कर में गई मासूम की जान

कई बार अनजाने में ऐसी गलती हो जाती है जिसे इंसान उम्र भर नहीं भूल पाता है। हाल ही में एक दूल्हा दुल्हन के साथ…

n6641466031747191837086a558415689d4754f99c7ac4363f0dc6f22302259da2e784d2671e39ea8c529b1

कई बार अनजाने में ऐसी गलती हो जाती है जिसे इंसान उम्र भर नहीं भूल पाता है। हाल ही में एक दूल्हा दुल्हन के साथ भी ऐसा ही हुआ। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दोनों ने ऐसा किया जिससे एक मासूम की जान चली गई।

7 साल की बच्ची की मौत के बाद लोग इस तरह के खतरनाक इवेंट्स पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला


मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर कस्बे में विवाह समारोह के दौरान वर वधु की एंट्री के लिए इवेंट मैनेजर ने नाइट्रोजन धुंए वाली सामग्री से भरा ठंडा बर्तन रखा हुआ था ताकि धुएं के बीच फोटो ली जा सके।

ऐसे में वाहिनी गुप्ता नाम की बच्ची उस बर्तन में गिर गई और करीब 80% तक झुलस गई। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद इलाज के दौरान बच्चों ने दम तोड़ दिया।


वाहिनी के पिता ने बताया कि- “हम परिवार के साथ विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वहां केमिकल से भरा बर्तन रखा था, जिसमें वाहिनी खेलते-खेलते गिर गई। डॉक्टर लाख कोशिशों के बाद भी हमारी बच्ची को बचा नहीं पाए”।

बच्ची के परिवार वालों ने मांग की है कि नाइट्रोजन जैसे खतरनाक केमिकल वाले इवेंट्स को तुरंत बंद किया जाए ताकि और मासूम की इस तरह मौत ना हाे।