क्रिकेट की दुनिया में कैप्टेन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, वह अधिकतर अपनी लाइफ से जुड़ी हुई तस्वीरें शेयर करतीं रहतीं हैं। इस बार उन्होंने अपने पुराने दिनों की तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्हें ऋतिक रोशन के साथ नजर आ रहीं हैं।
साक्षी ने वर्ष 2000 से लेकर 2006 तक की अपनी फोटोज शेयर की है। इन तस्वीरों में उनके पुराने दिनों को देखा जा रहा है। कुछ तस्वीरों में उन्हें यूनिफार्म में दिखाई दे रही हैं। तो वहीं कुछ तस्वीरें उनकी ट्रिप की हैं। जिसमें से एक तस्वीर ऋतिक रोशन के साथ भी नजर आ रही है। ये तस्वीर तब की है जब ऋतिक फिल्म क्रिश की शूटिंग में बिजी थे। उस बीच साक्षी से उनकी मुलाकात हुई थी। यह फोटो उनके किसी ट्रिप के दौरान की लग रही है। साक्षी को अपने अन्य दोस्तों के साथ यूनिफार्म में देखा जा सकता है। कमेंट्स में यूजर्स ने बताया है कि साक्षी शायद अपने स्कूल ट्रिप के दौरान ऋतिक से मिली होगी।
साक्षी धोनी और ऋतिक रोशन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि साक्षी धोनी पहले से ही खूबसूरत थीं। वहीं एक यूजर ने इसे खास याद बताया। साक्षी और ऋतिक की ये तस्वीर पसंद की जा रही है।
