अल्मोड़ा। देश के प्रतिष्ठित बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत विभिन्न विशेषज्ञ पदों के लिए कुल 275 रिक्तियों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता और अनुभव मानकों को पूरा करके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दिनांक 23 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार इन पदों हेतु इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या ईसीई में बी ई, बी टेक या एमसीए की पूर्णकालिक नियमित डिग्री होना भी अनिवार्य है। वहीं संबंधित पद के अनुसार योग्यता प्राप्त करने के बाद 2 से 10 वर्ष तक का प्रासंगिक कार्य अनुभव भी आवश्यक है।
इन पदों हेतु अधिकतम आयु सीमा की गणना 31 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसमें स्केल first पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष, स्केल second एवं स्केल third पदों के लिए 35 वर्ष तथा स्केल fourth पद के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट लागू होगी।
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवार के तकनीकी ज्ञान और व्यावसायिक योग्यता का गहन मूल्यांकन किया जाएगा। बैंक ने लिखित परीक्षा के लिए 70 प्रतिशत और साक्षात्कार के लिए 30 प्रतिशत भार वाली भारित अंक प्रणाली तैयार की गई है। ऑनलाइन परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों को विस्तृत व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रण भेजा जाएगा।
इन पदों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.centralbank.bank.in पर उपलब्ध विज्ञापन अवश्य देखें।
