Odisha Train Accident: ओडिशा में कामाख्या एक्सप्रेस के 11 एसी डिब्बे उतरे पटरी से, हुआ बड़ा रेल हादसा

उड़ीसा में एक बार फिर से एक रेल हादसा हो गया यहां बेंगलुरु और असम के बीच चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस के 11 एसी डिब्बे…

उड़ीसा में एक बार फिर से एक रेल हादसा हो गया यहां बेंगलुरु और असम के बीच चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस के 11 एसी डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है की ट्रेन चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास डीरेल हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ और मेडिकल की टीमें भेज दी गई हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


ओडिशा के कटक में चौद्वार के पास बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आज (30 मार्च) 11.54 बजे पटरी से उतर गई। ट्रेन के 11 एसी कोच पटरी से उतर गए, जिसके बाद नीलाचल एक्सप्रेस, धौली एक्सप्रेस, पुरुलिया एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

घटनास्थल पर रहता और बचाव कार्य जारी है। मेडिकल टीम एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। अभी यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि फंसे हुए यात्री सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य पर पहुंच जाएं।


ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि हमें कामाख्या एक्सप्रेस (15551) के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि अभी तक हमें जानकारी मिली है कि 11 एक डिब्बे पटरी से उतरे हैं और कोई भी घायल नहीं हुआ है।

सभी यात्री सुरक्षित है जहां तक ​​हमें जानकारी मिली है, दुर्घटना राहत ट्रेन, आपातकालीन चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं।’


सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे के सीनियर अधिकारी भी जल्दी ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। डीआरएम खुर्दा रोड, जीएम/ईसीओआर और सीनियर लेवल के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही ये पता चलेगा कि आखिर ये घटना कैसे हुई।

हमारी पहली प्राथमिकता मार्ग पर प्रतीक्षा कर रही ट्रेनों को डायवर्ट करना और बहाली का काम शुरू करना है।


कामाख्या एक्सप्रेस के डीरेल होने की घटना पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, ‘मुझे ओडिशा में 12551 कामाख्या एक्सप्रेस से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है। असम सीएमओ ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में हैं। हम सभी प्रभावित लोगों से संपर्क करेंगे।