अल्मोड़ा: हिन्दू सेवा समिति द्वारा नव संवत्सर के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
यह शोभायात्रा सिद्धि नौला पलटन बाजार से नंदा देवी मंदिर तक निकाली गई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों द्वारा जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। जिसके लिए समिति सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करती है।
इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में बच्चे, महिलाएं एवं शहर के सम्मानित नागरिक शामिल हुए। सांस्कृतिक दलों तथा छोटे बच्चों और महिलाओं द्वारा माता के जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा।
आयोजकों ने बताया कि हिन्दू सेवा समिति विगत 11 वर्षों से इस आयोजन का निरंतर आयोजन करती आ रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को नव संवत्सर की शुभकामनाएं देना और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है।
शोभा यात्रा में अलग अलग क्षेत्रों की महिलाओं ने अपने पारंपरिक परिधानों में प्रतिभाग किया।
इस सांस्कृतिक शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की, संस्थापक सुशील साह, सचिव कमल साह, कोषाध्यक्ष नीरज बोरा सहित बलवंत राणा, हरीश कनवाल, भैरव गोस्वामी, आशु गोस्वामी, पवन साह, पार्षद वैभव पांडे, गुंजन चम्याल, दीपक कुमार, अनुप भारती, दिनेश पांडे, पूर्व सचिव दीपक शाह, मनोज वर्मा, अश्विन नेगी, वकुल साह, भूपेंद्र भोज, आशीष वर्मा, पीयूष तिवारी, रवि चौहान, रवि रौतेला, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, स्प्रिंग डेल स्कूल के विपुल कार्की, पूरन रौतेला, विनोद वैष्णव बिन्नी, तारु जोशी, दीप डांगी, अमन नज़्जोंन,कार्तिक साह,निर्मल रावत, प्रकाश बिष्ट, मनीष जोशी, सोबन बिष्ट, दिनेश मठपाल, राहुल बिष्ट, दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, विनीत बिष्ट, राजू तिवारी, जगदीश वर्मा, अभय साह, रिक्की विहान, विवेक वर्मा, कैलाश गुरारानी, प्रकाश बिष्ट, दीपक वर्मा, मनीष कनवाल, अंकुर बिष्ट, हर्षित तिवारी, युवम वोहरा, प्रकाश बिष्ट, नीरज सांगा, गगन जोशी, हरीश बिष्ट, रोहित मेर, अमित साह, सोवन बिष्ट,सौरव वर्मा गोपाल चम्याल ललित , व्योम धनिक, मनीष कनवाल, विशाल कनवाल, गोपाल चम्याल,राहुल बिष्ट,मोहन भंडारी, मुकुल जोशी, अमन नज़्जोंन, रक्षित कार्की, कमल तिवारी, जया साह , प्रकाश रावत, प्रतेश पांडे राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र साह , आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

