ओबामा को बिना काम के मिला नोबेल, ट्रंप बोले– मैंने आठ जंग रोकी, फिर भी अनदेखा कर दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर सुर्खियों में हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने खुद…

n6845184991760095817924f7de468667eb579c027f027ecf45958c0b597e1a8b2d9ec54e511466b3ba3855

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर सुर्खियों में हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को इस पुरस्कार का हकदार बताया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने गाजा में शांति बहाल करने और आठ युद्धों को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने यह सब किसी सम्मान या इनाम के लिए नहीं किया बल्कि इंसानियत के लिए किया है।

बातों ही बातों में ट्रंप ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ओबामा को राष्ट्रपति बने कुछ ही महीने हुए थे जब उन्हें नोबेल पुरस्कार मिल गया था। ट्रंप ने तंज करते हुए कहा कि ओबामा को कुछ भी किए बिना यह सम्मान मिल गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ओबामा ने देश के लिए कुछ नहीं किया बल्कि नुकसान ही किया। ट्रंप ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें हमारे देश को बर्बाद करने के अलावा कुछ भी किए बिना दिया गया था।

ओबामा को 2009 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस वक्त उनके कार्यकाल के आठ महीने ही बीते थे। उस फैसले से कई लोग हैरान रह गए थे। बहुतों का मानना था कि नोबेल जैसे बड़े सम्मान के लिए मानदंड और सख्त होने चाहिए।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आठ युद्ध रोके हैं और ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उनका कहना था कि पुरस्कार समिति जो भी करना चाहे करे उन्हें कोई शिकायत नहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह सब किसी पुरस्कार की लालच में नहीं किया बल्कि इसलिए किया क्योंकि इससे बहुत से लोगों की जान बची।

ट्रंप इससे पहले भी कई बार अपने कामों का श्रेय खुद को देते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भाषण के दौरान खुद को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित बताते हुए दावा किया था कि उन्होंने सात अंतहीन युद्धों को खत्म कर दिया है। हालांकि जिन देशों में उन्होंने युद्धविराम कराने का दावा किया उन देशों ने ट्रंप की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए हैं।