अब अल्मोड़ा बाजार में भी होगा रसोई गैस का वितरण, देवभूमि व्यापार मंडल लंबे समय‌ से कर रहा था प्रयास

Now LPG will be distributed in Almora market also, Devbhoomi Vyapar Mandal was making efforts for a long time अल्मोड़ा, 14 अगस्त 2024- अल्मोड़ा नगर…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Now LPG will be distributed in Almora market also, Devbhoomi Vyapar Mandal was making efforts for a long time

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 14 अगस्त 2024- अल्मोड़ा नगर की मुख्य बाजार में भी अब रसोई गैस का वितरण किया जाएगा।


आगामी 18 अगस्त रविवार को पहली बार बाजार में तीन स्थानों पर घरेलू और वाणिज्यिक सिलेंडरो का वितरण किया जाएगा।


जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पंवार ने इस संबंध में गैस प्रबंधन के साथ हुई निर्णायक बैठक की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र में निवास व व्यापार करने वाले आम जनमानस व व्यापारीयों की समस्या का संज्ञान लेते हुए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ के नेतृत्व में सम्मानित पदाधिकारियों के अथक प्रयासों के फलस्वरूप प्रशासन से वार्ता कर समस्या का समाधान कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के इतिहास में पहली बार अल्मोड़ा नगर की ऐतिहासिक मुख्य बाजार में घरेलू व वाणिज्यिक गैस सिलेण्डरों का वितरण आगामी 18 अगस्त दिन रविवार की सुबह 7 बजे से किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
कहा कि मुख्य बाजार के निवासियों की समस्या को समझ कर उसका समाधान करने के लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारीगण, मुख्य बाजार की आम जनता एवं व्यापारी जिलाधिकारी अल्मोड़ा विनीत तोमर, जिलापूर्ति अधिकारी मुकेश एवं इण्डियन गैस एजेंसी के प्रबंधक मुकेश जलाल का हृदय से आभार प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि थाना बाजार, रघुनाथ मंदिर और बाटा चौक में गैस वितरण किया जाएगा,इसमें आने वाली किसी भी समस्या का परीक्षण के बाद निस्तारण भी किया जाएगा।