उत्तराखंड में अब मिलावट खोरो पर कसा जाएगा शिकंजा, लगेगा भारी जुर्माना, SOP जारी, छह साल की होगी जेल

होली से पहले उत्तराखंड में मिलावट खोरो पर अब सख्त एक्शन लिया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से इन पर शिकंजा कसने की पूरी…

होली से पहले उत्तराखंड में मिलावट खोरो पर अब सख्त एक्शन लिया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से इन पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली गई है। फूड सेफ्टी विभाग ने एसओपी जारी की है। एसओपी के अनुसार, मिलावटखोरों पर पांच लाख जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, छह साल की जेल होगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

खाद्य आयुक्त डॉक्टर आर राजेश कुमार का कहना है की बॉर्डर पर सख्त पहरा लगाया गया है। इसके साथ ही ऑन स्पॉट टेस्ट सैंपल भी लिए जा रहे हैं। विजिलेंस सेल और सर्विलांस के जरिए सख्त मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

अपर आयुक्त एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया कि मिलावट खोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसओपी जारी की गई है।