अब अटेंडेंस के दौरान यस सर नहीं, बोलना होगा जय हिंद! मोहन सरकार ने जारी किया अनोखा फरमान

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के प्राइवेट और सरकारी स्कूल के अटेंडेंस के दौरान यस सर, यस मैडम कहना अब मान्य नहीं होगा। अब बच्चों…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के प्राइवेट और सरकारी स्कूल के अटेंडेंस के दौरान यस सर, यस मैडम कहना अब मान्य नहीं होगा। अब बच्चों को जय हिंद बोलना होगा। इस बारे में रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह ने निर्देश जारी किए हैं। प्रभारी मंत्री विजय शाह का कहना है की जय हिंद बोलने से देशभक्ति का एहसास पैदा होता है। यस सर यस मैडम बोलने से कुछ नहीं होगा जय हिंद बोलने का यह मेरा बयान नहीं है यह मेरा आदेश है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जनजाति कार्य विभाग लोक परिसंपत्ति प्रबंधन और भोपाल गैस त्रासदी राहत-पुनर्वास मंत्री विजय शाह रतलाम जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद बुधवार को पहली बार जिले के दौरे पर पहुंचे थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में उन्होंने जिले के कलेक्टर को इस आदेश का पालन करवाने के निर्देश दिए। कक्षा 1 से 12वीं तक सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में जन गण मन होना भी अनिवार्य कहा। बच्चे स्कूल में रोटेशन से बैठेंगे। यह भी फरमान जारी किया गया है।

विजय शाह का कहना है कि अब रतलाम जिले की किसी भी स्कूल में छात्र-छात्रा यस मैडम और यस सर नहीं कहेंगे अब जय हिंद सर और जय हिंद मैडम बोलना होगा। स्टूडेंट जब जय हिंद सर बोलेंगे तो अपना हाथ खड़ा करके बोलेंगे। स्टूडेंट देशभक्ति के जज्बे से बोलेंगे जय हिंद सर! इससे बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ेगी। अब जिले में सभी निजी और सरकारी स्कूलों में जय हिंद बोलकर उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

उन्होंने कहा- यदि ऐसा नहीं हुआ तो… बोलते हुए मंत्री जी की नजर अचानक कमरे पर पड़ी। फिर उन्होंने से कहा- अरे ये मत करो भाई। प्रभारी मंत्री विजय शाह ने कहा कि प्रभारी मंत्री की खिड़की खोलने की शुरुआत प्रदेश में सबसे पहले रतलाम से की जा रही है। रतलाम जिले में कलेक्टर कार्यालय में प्रभारी मंत्री खिड़की खुली रहेगी जो हेल्प डेस्क के रूप में रहेगी। जिला प्रशासन का एक बाबू सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हर रोज बैठेगा।