अब राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम योगी

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (11 जून) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। बता दें कि सीएम योगी यूपी भवन से पीएम…

d23789741ba5f4f26a7a63bfad89a54f

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (11 जून) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। बता दें कि सीएम योगी यूपी भवन से पीएम आवास पहुंचे और 10:45 बजे पीएम मोदी से उनकी बातचीत शुरू हुई। यह बैठक करीब सवा घंटे तक चली। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में यूपी के मिशन 2022 पर चर्चा हुई। साथ ही, कैबिनेट विस्तार पर भी मुहर लगी। दावा किया जा रहा है कि दो दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले जितिन प्रसाद को मंत्री बनाया जा सकता है। उन्हें जुलाई में एमएलसी बनाया जा सकता है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बाद सीएम योगी अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उनके आवास पर मुलाकात की। अब सीएम योगी राष्ट्रपति कोविंद से बात के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार।’ 
गौरतलब है कि पीएम मोदी से मुलाकात से पहले सीएम ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की थी। बताया जा रहा है कि उस दौरान 2022 के लिए रोडमैप और संभावित कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा हुई। 

मंत्री बन सकते हैं जितिन प्रसाद और अरविंद कुमार शर्मा
बता दें कि योगी और पीएम मोदी की मुलाकात के बीच पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा के मंत्री बनने की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि दो दिन पहले भाजपा का दामन थामने वाले जितिन प्रसाद भी मंत्रीमंडल में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच मंत्रीमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कोरोना की तीसरी लहर पर लगाम लगाने के संबंध में भी बातचीत हो सकती है।