अब AIIMS दिल्ली में नौकरी पाने का आया सुनहरा मौका, प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स की भर्ती हुई शुरू

स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए…

Screenshot 20260219 083705 Dailyhunt

स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। All India Institute of Medical Sciences Delhi (AIIMS Delhi) ने प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस भर्ती प्रक्रिया में योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों को एम्स जैसे बड़े संस्थान में काम करने का मौका मिलेगा जो उम्मीदवार नर्सिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।


एम्स दिल्ली की ओर से जारी किए क्या नोटिफिकेशन के अनुसार प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने के अंतिम तारीख 26 फरवरी 2026 है। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वह समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। तय तारीख के बाद किसी भी तरह के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


यह भारती प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पद के लिए निकल गई है। इस पर चयन किए गए उम्मीदवारों को एम्स दिल्ली में चल रहे प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। यह काम करने से उम्मीदवारों को न सिर्फ एक्सपीरियंस मिलेगा बल्कि प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का मौका भी मिलेगा।


प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी की पढ़ाई पूरी होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार का नर्सिंग काउंसिल में ग्रेड-ए के रूप में पंजीकरण होना चाहिए।


आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक साल का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है. इसके अलावा कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना भी अनिवार्य बताया गया है।
आपको बता दे कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के लोगों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु में छूट मिलेगी। इससे ज्यादा उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका मिलेगा।


इस पद पर भर्ती होने के बाद स्टाफ नर्स में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹20000 से ₹26000 का वेतन दिया जाएगा। यह वेतन अनुभव और काम के आधार पर तय किया जाएगा।


उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. इंटरव्यू में उम्मीदवारों के ज्ञान, अनुभव और काम करने की क्षमता को परखा जाएगा। इंटरव्यू पूरा होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को उनके रिजल्ट की जानकारी ईमेल के जरिए दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करते समय सही और सक्रिय ईमेल आईडी जरूर दें।


कहां और कैसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अपना रिज्यूमे ईमेल के माध्यम से भेजना होगा। उम्मीदवार अपना रिज्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं।


रिज्यूमे भेजने की अंतिम तारीख 26 फरवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को शाम 5 बजे तक अपना रिज्यूमे मेल करना होगा। समय सीमा के बाद भेजे गए रिज्यूमे स्वीकार नहीं किए जाएंगे।