जनपद अल्मोड़ा की तीन विधानसभा क्षेत्रों में खुलने वाली चार शराब की दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है।
जनता के बीच नाराज़गी और आंदोलन की सुगबुगाहट के बीच यह निर्णय आया है इसके बाद संबंधित क्षेत्र की जनता ने कम से कम आगामी एक वर्ष के लिए राहत की सांस ली है।
चुनावी वर्ष में क्षेत्र में शराब की दुकानों को खोलने के निर्णय के बीच लोगों में नाराज़गी दिख रही थी, दौलाघट में पिछले साल भी विभाग को शराब की दुकान खोलने के निर्णय को वापस लेना पड़ा था।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि लिए गए निर्णय के अंतर्गत सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघट (विदेशी मदिरा), द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के तिपोला एवं खेड़ा (विदेशी मदिरा) तथा रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पातली (देशी मदिरा) स्थित मदिरा दुकानों को आगामी वित्तीय वर्ष से बंद किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया है कि उक्त निर्णय का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं।

