सुप्रीम कोर्ट में हुआ ‘न्याय की देवी’ की नई प्रतिमा का अनावरण

दिल्ली। देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट की लाइब्रेरी में ‘न्याय की देवी’ की नई प्रतिमा का अनावरण किया गया है। जानकारी के अनुसार…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली। देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट की लाइब्रेरी में ‘न्याय की देवी’ की नई प्रतिमा का अनावरण किया गया है। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड के आदेश पर ‘न्याय की देवी’ की मूर्ति में अहम बदलाव किए गए हैं।

नई मूर्ति की आंखों पर पहले की तरह पट्टी बंधी नहीं है। आंखों को अब खोल दिया गया है। वहीं देवी के एक हाथ मे तराजू और दूसरे हाथ में तलवार की जगह भारत का संविधान दर्शाया गया है। इसके साथ ही देवी ने पश्चिमी लिबास की बजाय अब साड़ी पहनी है, जो भारतीय सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

नई मूर्ति का निमार्ण शिल्पकार विनोद गोस्वामी ने किया है। ‘न्याय की देवी’ की नई मूर्ति साफ संदेश दे रही है कि न्याय अंधा नहीं है और सबके लिए समान व्यवस्था लागू है। वह संविधान के आधार पर काम करता है।