NEET PG 2023 Results Out: नीट पीजी 2023 का परिणाम हुआ जारी,इस दिन से डाउनलोड किए जा सकेंगे स्कोर कार्ड

NEET PG 2023 Results Out: नीट पीजी 2023 का परिणाम जारी हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने इस बार नीट पीजी 2023 का परिणाम…

NEET PG 2023 Results Out: नीट पीजी 2023 का परिणाम जारी हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने इस बार नीट पीजी 2023 का परिणाम रिकॉर्ड नौ दिन में जारी कर दिया। बताते चले कि नीट पीजी की प्रवेश परीक्षा 5 मार्च 2023 को हुई थी और 9 दिन बाद ही इसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया।पिछले साल इससे एक दिन बाद यानि 10 दिन में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने कि उत्तीर्ण घोषित सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। इसके साथ ही मंत्री मंडाविया ने कहा कि NBEMS ने एक बार फिर NEET-PG परीक्षा को सफलतापूर्वक तरीके से आयोजित किया। कहा कि रिकॉर्ड समय में ही परिणाम घोषित कर बहुत अच्छा काम किया है। मैं उनके प्रयासों की सराहना करता हूं! जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2022 में भाग लिया था वे अपने रिजल्ट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1635618585895739392

2.90 लाख ने दी थी NEET PG प्रवेश परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) ने इतवार, 5 मार्च को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट पीजी 2023) आयोजित करवाई थी। NEET PG 2023 की परीक्षा में देश भर से 2.90 लाख चिकित्सा स्नातकों ने परीक्षा दी। इसकी काउंसलिंग सितंबर में शुरू हो सकती है।

NEET PG 2023 Result महज 9 दिन में जारी हुआ रिजल्ट
नीट पीजी 2023 का परिणाम रिकॉर्ड महज 9 दिन में जारी हुआ है जो कि एक रिकॉर्ड है। इससे पिछले वर्ष 10 दिन में परीक्षा परिणाम जारी हुआ था। परीक्षार्थी 25 मार्च से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते है।