नंदादेवी की रामलीला, छटे दिन सुर्पणखा संवाद देखने उमड़े लोग, त्रिसरा के अभिनय ने मचाई सनसनी

अल्मोड़ा:: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की ऐतिहासिक श्री नंदादेवी रामलीला के षष्ठम दिवस की रामलीला में खचाखच दर्शकों की भीड़ के बीच सूर्पनखा प्रसंग, सूर्पनखा नासिका…

Screenshot 2025 0928 200822


अल्मोड़ा:: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की ऐतिहासिक श्री नंदादेवी रामलीला के षष्ठम दिवस की रामलीला में खचाखच दर्शकों की भीड़ के बीच सूर्पनखा प्रसंग, सूर्पनखा नासिका छेदन, त्रिसरा प्रसंग, त्रिसरा वध, खर दूषण प्रसंग और खर दूषण वध की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ मंचित की गईं।
त्रिसरा का जीवंत और प्रभावशाली अभिनय परितोष जोशी ने किया। सुर्पनख़ा का सुन्दर अभिनय और नृत्य सुनील तिवारी सैम और दिव्यांशु जोशी ने किया। सभी पात्रों के अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।
लीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण वर्मा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पूरन रौतेला, वरिष्ठ रंगकर्मी राजेंद्र तिवारी, डॉ अविनाश मंगा, डॉ प्रतिभा मंगा, अधिवक्ता हिमांशु मेहता, पार्षद पूनम त्रिपाठी पार्षद मीरा मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
कमेटी के अध्यक्ष और लाला बाजार वार्ड के पार्षद कुलदीप सिंह मेर, संयोजक वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे व अन्य कमेटी के सदस्यो ने अतिथियों को राम प्रसादी भेंट स्वरूप प्रदान की। संचालन का दायित्व कमेटी के सचिव और नंदादेवी वार्ड के पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने निभाया।


मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने सभी राम भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा भगवान राम को “मर्यादा पुरुषोत्तम” कहा जाता है। रामलीला हमें माता-पिता की आज्ञा का पालन करना, वचन की मर्यादा निभाना और सभी के प्रति करुणा और न्याय रखना सिखाती है। राम, भरत, लक्ष्मण, सीता आदि पात्रों से हमें परिवार के प्रति समर्पण, त्याग और प्रेम का आदर्श मिलता है। भरत का राम के लिए त्याग, लक्ष्मण की सेवा भावना, और सीता का धैर्य हमें आदर्श व्यवहार सिखाते हैं।
संगीत में हारमोनियम पर कमेटी के निर्देशक मोहन जोशी तबले पर शेखर सिजवाली, मजीरे पर अर्जुन बिष्ट, बांसुरी पर अनिल कुमार ने सहयोग दिया। सुर्पनख़ा गायन पुष्पा रौतेला ने किया।

कार्यक्रम में नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी के संयोजक प्रकाश पांडे, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सनवाल, अनूप साह, संजय साह, सुभाष अग्रवाल, हरि विनोद साह, राजेंद्र रौतेला, शशि मोहन पांडे आदि मौजूद थे।