नन्दादेवी की रामलीला: सूपर्णखा नासिका छेदन प्रसंग देखने उमड़ी भीड़, त्रिसरा प्रसंग में परितोष जोशी ने किया दमदार अभिनय

Nanda Devi’s Ramlila: Crowd gathered to see Suparnakha nose piercing incident, Paritosh Joshi did a strong performance in Trisara incident. email image link अल्मोड़ा: श्री…

Nanda Devi’s Ramlila: Crowd gathered to see Suparnakha nose piercing incident, Paritosh Joshi did a strong performance in Trisara incident.

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा: श्री नंदादेवी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन के षष्ठम दिवस में पंचवटी में सुर्पनख़ा प्रसंग,सुर्पनख़ा नासिका छेदन, त्रिसरा प्रसंग, त्रिसरा वध, खर दूषण वध, रावण मारीच संवाद, सीता हरण, जटायु प्रसंग की प्रस्तुति दी गई।
छटे दिन सभी प्रसंगो ने दर्शकों की खूब वाह-वाही लूटी।


षष्ठम दिवस की लीला के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी, अति विशिष्ट अतिथि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विशिष्ट अतिथि अल्मोड़ा जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भूपेंद्र भोज, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पूरन सिंह रौतेला और देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साह रिक्खू द्वारा दीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारम्भ किया गया।


छोटे छोटे बच्चों द्वारा लीला प्रारम्भ होने से पूर्व सरस्वती वंदना का मंचन किया गया। सरस्वती का अभिनय जीविका पाठक द्वारा किया गया।सरस्वती वंदना में हर्षिता पांडे, काजल थापा, अंजलि थापा, कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती, कोमल कांडपाल और रितिका परगाई, काव्या कांडपाल ने अभिनय किया।


पात्रों के रूप में राम द्रोण नेगी, लक्ष्मण अविरल जोशी, सीता किरन परगई, सुर्पनख़ा सुनील तिवारी, दिव्यांशु जोशी, प्रेम, त्रिसरा परितोष जोशी, त्रिसरा मंत्री आयुष वर्मा, पंकज परगाई, खर गोपाल भंडारी दूषण कुलदीप सिंह मेर, खर दूषण मंत्री संजय जोशी, खर दूषण दरबार नर्तकी शौम्या सनवाल, मोनू, रावण हरि विनोद साह, मारीच सिद्धार्थ साह, जोगी रावण परितोष जोशी जटायु प्रेम, राक्षस सुमित, हर्षित, हिमांशु द्वारा किया गया। त्रिसरा के पात्र परितोष जोशी के जीवंत अभिनय को दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया।


पात्रों का मेकअप दानिश, राजू शर्मा द्वारा किया गया। मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी, विनोद जोशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिँह मेर, नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, रामलीला कमेटी संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी भरत त्रिपाठी, नगर निगम सहायक नगर आयुक्त वैभव कांडपाल, हरीश बिष्ट, संदीप साह, दीपक वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सनवाल, मोहन जोशी, प्रकाश जोशी, जगदीश भंडारी आदि मौजूद थे।