नहीं पकड़ा गया बुजुर्ग महिला का हत्यारा, नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम से की मुलाकात

नहीं पकड़ा गया बुजुर्ग महिला का हत्यारा

अल्मोड़ा। सल्ट के थात गांव में बुजुर्ग महिला की मौत मामले में आरोपी अभी भी राजस्व पुलिस की पकड़ से बाहर है। नाराज ग्रामीणों ने आज तहसील पहुंचकर एसडीएम से मुलाकात की। आरोपी को शीघ्र पकड़ने की मांग की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
prakash ele 1

गौरतलब है कि सल्ट के थात गांव में बीते 4 फरवरी को एक तुलसी देवी नाम की एक बुजुर्ग महिला की संदिग्धवस्था में लाश ​पड़ी मिली। मृतका घटना के 2 दिन पहले यानि 2 फरवरी से लापता चल रही थी। यह क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतर्गत आता है।

तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस पर कई सवाल खड़े किए है। मामले को लेकर नाराज ग्रामीणों ने आज यानि सोमवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम राहुल साह से मुलाकात की। जहां ग्रामीणों ने कहा कि राजस्व पुलिस की लेटलतीफी के चलते आरोपी भाग निकलेगा।

kaumari 1

इधर एसडीएम साह ने ग्रामीणों को शीघ्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व मामले को लेकर उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आनंद बल्लभ, रोशन सिंह, कुबेर सिंह, विक्रम बिष्ट, नीमा देवी, लीला देवी, पुष्कर सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

medical hall
metro restaurent
awasiya vishvvidhyalaya

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1 Click here to Like our Facebook Page
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1 Click here to Like our Facebook Page