उत्तराखंड हल्द्वानी के पटेल चौक में नगर निगम ने हटाया अवैध अतिक्रमण, की जा रही है कड़ी कार्यवाही

हल्द्वानी पटेल चौक में अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने अपना शिकंजा कर दिया है। हल्द्वानी में बेस अस्पताल के ठीक सामने चौक में…

हल्द्वानी पटेल चौक में अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने अपना शिकंजा कर दिया है। हल्द्वानी में बेस अस्पताल के ठीक सामने चौक में अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एक दिन पूर्व ही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने निरीक्षण के दौरान बेस अस्पताल के सामने पटेल चौक में छत पर अवैध निर्माण करते हुए देखा था जिसे उन्हें उन्होंने एक दिन के भीतरी हटाने का निर्देश भी दिया था।

निर्माण कार्य कर रहे भवन स्वामी ने जब निर्माण कार्य नहीं रोका तो रविवार मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। मीडिया से बात करते हुए नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि जहां-जहां अवैध अतिक्रमण होगा वहां-वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी।