अपने बेटे को दर्शन दे दे मां , अपने ही घर में पुजारी ने अपनी गर्दन काट कर दे दी बलि

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, अंधविश्वास के चलते एक शख्स ने चाकू से गला काट कर…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, अंधविश्वास के चलते एक शख्स ने चाकू से गला काट कर अपनी ही बलि दे दी। मिली जानकारी के अनुसार तीर्थ पुजारी मां काली की पूजा कर रहे थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


जब वह पूजा कर रहें थे तब उनकी पत्नी किचन में खाना बना रही थी। वहीं पुजारी ने मां काली की पूजा करने के दौरान अपनी गर्दन काट ली। आनन-फानन में पुजारी को मंडलीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायघाट क्षेत्र में आत्मबलि का सनसनी खेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गायघाट पर रहने वाले पुजारी ने मां काली की पूजा करने के दौरान जयकारे लगाते हुए कहने लगा मां दर्शन दो। जिसके बाद खुद का गला रेत दिया। पुजारी की चीख सुनकर किचन में मौजूद पत्नी जब पुजारी के पास पहुंची तो वह लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में पत्नी पुजारी को लेकर मंडलीय चिकित्सालय पहुंची तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक पुजारी अमित शर्मा अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ गाय घाट इलाके में किराए के मकान मे रहते था। मृतक पुजारी मंदिरों में पूजा पाठ के साथ पर्यटकों को घुमाते थे और मंदिरों और पर्यटक स्थलों की विशेषता बताते थे। मकान मालिक के अनुसार, पुजारी अमित रोज सुबह मंदिर निकल जाते थे, दोपहर में लौटने के बाद शाम को फिर मंदिर और पर्यटकों को घुमाने चले जाते थे। चर्चा है कि पुजारी पूजा पाठ के साथ तंत्र-मंत्र से भी जुड़ा था जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच जुटी है।

मकान मालिक का कहना है कि हम लोग चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो लगा की बंदर हैं जो हमेशा की तरह परेशान कर रहे हैं। लेकिन उनकी पत्नी और उनके परिचित उनको अस्पताल ले गए तब हमें पूरी घटना की जानकारी हुई। मकान मालिक सूरज मेहरा का कहना था कि पति पत्नी में कभी कोई अनबन नहीं रही। घटना की वजह वो नहीं बता सकते।