करंट लगने से दो मासूम बच्चों की मां की मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

रामनगर। रामनगर में एक विवाहित महिला की करंट लगने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही पुलिस भी मामले की…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

रामनगर। रामनगर में एक विवाहित महिला की करंट लगने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। मृतक महिला अपने पीछे तीन वर्षीय व एक वर्षीय मासूम बच्चों को छोड़ गई। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि रामनगर क्षेत्र स्थित ग्राम गजपुर छोई निवासी गजेंद्र जीन की पत्नी नेहा जीना सोमवार की शाम को अपने घर में बिजली के पंखे का पिलक लगा रही थी तभी उसे करंट लग गया महिला की चीख पुकार सुनकर महिला की सास मौके पर पहुंची और लाईट का बटन बंद कर महिला को करंट से हटाया। और तुरंत पड़ोसियों की सहायता से उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जा गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

तहसीलदार ने बताया कि महिला के विवाह को लगभग 3 वर्ष हुए हैं उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता के तहत 7 साल से कम विवाह के दौरान किसी महिला की मौत के मामले में मजिस्ट्रेट द्वारा पंचायत नामा भरने की कार्रवाई की जाती है जिसके तहत उनके द्वारा इस महिला के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई है साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है तथा महिला के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है।