उत्तराखंड में नगर निकायों में 6 महीने में बढ़े तीन लाख से भी ज्यादा मतदाता, अब मतदाताओं की संख्या हुई 30.58 लाख

उत्तराखंड के नगर निकायों में 6 महीने में मतदाताओं की संख्या 3 लाख से अधिक हो गई है। मई माह में प्रदेश में कुल मतदाता…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखंड के नगर निकायों में 6 महीने में मतदाताओं की संख्या 3 लाख से अधिक हो गई है। मई माह में प्रदेश में कुल मतदाता 27 लाख 28907 थे। वहीं नवंबर में इनकी संख्या बढ़कर 3058299 हो गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

देहरादून नगर निगम में विवाद के बाद परिसीमन के हिसाब से मतदाता सूची को फिर से अपडेट किया गया है। 11 नगर निकाय ऐसे हैं जिम परिसीमन के बाद वोटर लिस्ट बनाने का काम भी पूरा हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल का कहना है कि 2018 में निकाय चुनाव में प्रदेश में 25 लाख 22656 मतदाता थे।

इस बार के चुनाव में यह आंकड़ा 30 लाख 58 हजार 299 पर पहुंच गया है। मई माह में राज्य में रुद्रप्रयाग को छोड़कर 12 जिलों में मतदाताओं की संख्या 27 लख 28 हजार 907 थी, जो रुद्रप्रयाग के 18,130 मतदाता जोड़कर वर्तमान में 30 लाख 58 हजार 299 पर पहुंच गई है।

जिलावार मतदाताओं की संख्या:-

जिला – 2018- मई 2024 -नवंबर 2024
अल्मोड़ा -31,460 -33,320- 36,879
बागेश्वर – 19,664- 24,742- 25,287
चमोली -50,087- 51,289- 53,338
चंपावत -29,393 -32,140 -33,230
देहरादून – 8,04,985- 9,32,346- 9,92,329
हरिद्वार -4,67,432 -4,14,230- 5,81,328
नैनीताल -3,01,477- 3,20,639- 3,40,617
पौड़ी – 1,51,874- 1,63,169- 1,72,890
पिथौरागढ़ -49,278 -54,021- 60,694
टिहरी – 63,424 -4,298- 82,913
यूएस नगर – 5,10,852- 5,85,119- 6,13,886
उत्तरकाशी – 42,730 -43,594 -46,778
रुद्रप्रयाग -18,130 – –
कुलमतदाता-2522,656-2728,907-30,58,299