Monsson Alert: पहाड़ों से मैदानो तक मौसम हुआ खराब, कोहरे के बीच इन तीन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

भारत में दो से तीन दिनों के अंदर सर्दी काफी बढ़ने वाली है। आज सुबह पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत ज्यादा…

Screenshot 20251213 095656 Dailyhunt

भारत में दो से तीन दिनों के अंदर सर्दी काफी बढ़ने वाली है। आज सुबह पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत ज्यादा घना कोहरा था जहां 50 मीटर से भी कम दूरी तक देखना मुश्किल हो रहा था।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के गंगा के पास के मैदानी इलाकों में भी घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं कई जगहों पर कोहरा और कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मानसून जाने के बाद भी दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अभी भी लगातार बारिश हो रही है। अगले तीन दिनों तक मौसम से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है।

इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भी दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। इसके कारण अन्य क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी भी हो रही है। हरियाणा पंजाब और दिल्ली एनसीआर में तापमान लगातार गिरा हुआ है और सुबह घना कोहरा भी छाया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग में इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी भी दी है।


कश्मीर घाटी में सर्दी ने तांडव मचा रखा है। श्रीनगर में शनिवार को रात 11. 30 मीनट पर तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। IMD के अनुसार सुबह में तापमान और गिर सकता है, खासकर रात में ठंड बहुत तेज रहेगी और सुबह को धुंध भी छा सकती है।


हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में पश्चिमी हवा के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इतना ही नहीं किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चम्बा और कांगड़ा में बर्फ गिर सकती है। जो ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। साथ ही शिमाला की बात करें तो यहां 12 तारीख को लगभग 2 बजे 15.2 डिग्री सेल्सियस नापा गया था।


दिल्ली में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है जिसे तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। इसके बाद एक से दो डिग्री की गिरावट भी आएगी। अधिकतम तापमान अगले पांच दिनों तक सामान्य रहेगा और फिर सामान्य से ऊपर जाएगा। फिलहाल दिल्ली में 12 Dec को 23.30 बजे तापमान 11.6 डिग्री नापा गया था। जो सामान्य माना जा रहा है।


13 से 15 दिसंबर 2025 तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इसके अलावा, 13 और 14 दिसंबर को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही, 13 दिसंबर 2025 को मध्य महाराष्ट्र में भी तेज ठंड पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply