विपक्ष का दमन कर सवालो से नही बच सकती मोदी सरकारः भुवन जोशी

आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के संस्थापक सदस्य भुवन चंद्र जोशी ने कहा है कि मोदी सरकार विपक्षियों का दमन कर सवालों से नही बच सकती।…

आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के संस्थापक सदस्य भुवन चंद्र जोशी ने कहा है कि मोदी सरकार विपक्षियों का दमन कर सवालों से नही बच सकती। यहां जारी बयान में आप नेता भुवन ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति की अलख जगाने वाले मनीष सिसौदिया को केंद्र सरकार ने सीबीआई और ईडी का गलत इस्तेमाल कर जेल भेज दिया और अब अडानी मामले पर मुखर होकर सवाल उठा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर मोदी सरकार ने दिखा दिया है कि वह अपने ऊपर पूछे गए सवालों से घबरा गयी है।


बयान में आप के संस्थापक सदस्य भुवन ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार को अडानी मामले के सामने आने के बाद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सवाल चुभ रहे थे और सरकार ने इस मामले पर कोई जांच तो नही बिठाई उलटा सरकार पर सवाल उठा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता ही खत्म कर डाली। भुवन ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से देश ही नही विदेशों में भी भारत सरकार की छवि धूमिल हुई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


आप नेता ने कहा कि भाजपा के कई नेता आपत्तिजनक बयान देने के लिए मशहूर है लेकिन उनकी ना तो सदस्यता खत्म हुई,ना ही उनके खिलाफ ईडी,सीबीआई जांच हुई। कहा कि विपक्ष के नेताओं को भाजपा भ्रष्ट बताती है और जब वह भाजपा ज्वाइन कर ले तो उसके सारे दाग धुल जाते है और वह कथित देशभक्तों की जमात में शामिल हो जाता है। कहा कि देशभक्ति के नाम पर सरकार ने पूरे देश भर में नफरत का माहौल बना दिया है और इस देशभक्ति की आड़ में मुनाफा देने वाले संस्थानों को बेचा जा रहा है।