मेलगांव में पहले दिन हुआ राम जन्म का मंचन

ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं दर्शक अल्मोड़ा- मेलगाव में रामजन्म के साथ रामलीला की शुरुआत हो गयी है, आदर्श रामलीला कमेटी…

ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं दर्शक

IMG 20181027 WA0129

अल्मोड़ा- मेलगाव में रामजन्म के साथ रामलीला की शुरुआत हो गयी है, आदर्श रामलीला कमेटी ने 2006 से रामलीला की शुरुआत की थी, शुक्रवार की रात पहले दिन राम जन्म का सजीव मंचन किया गया|

IMG 20181027 WA0134

राजा दशरथ की कोई सन्तान नही होने यज किया जिसके बाद राजा दशरथ के चार पुत्र हुये, वही दूसरी तरफ राक्षसों के आतंक से परेशान मुनियों ने जो रक्त दिया था वह घड़ा जनकपुरी में राजा के हल चलाने से फूट गया और उससे एक कन्या ने जन्म लिया, इस मौके पर गणेश पांडेय, किशन जोशी , दिनेश जोशी, बसन्त जोशी, हरीश जोशी, नन्दा बल्लभ, गोपाल जोशी, एलडी जोशी, संगीत निर्देशक पूरन जोशी, दीवान राम, गोधन राम, त्रिलोक राम, गणेश राम, हेम जोशी , बची राम जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे|

IMG 20181027 WA0131