दन्या में हुई उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक, रवि जिला महामंत्री, केदार जिला मंत्री चुने गए

पनुवानौला :जागेश्वर विधानसभा के धौलादेवी ब्लॉक के दन्या में उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ की बैठक नरेंद्र बिष्ट केंद्रीय संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ व जिला…

meeting-uttarakhand-kranti-dal

पनुवानौला :जागेश्वर विधानसभा के धौलादेवी ब्लॉक के दन्या में उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ की बैठक नरेंद्र बिष्ट केंद्रीय संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ व जिला अध्यक्ष रघुवर भाकुनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


इस बैठक में रवि नेगी को जिला महामंत्री युवा प्रकोष्ठ, केदार बिष्ट को जिला मंत्री, पूरन सिंह नेगी को ब्लॉक अध्यक्ष धौलादेवी, कमल सिंह गैडा को ब्लॉक उपाध्यक्ष धौलादेवी, अभिषेक बनौला को ब्लॉक कोषाध्यक्ष धौलादेवी तथा अन्य लोगों को अन्य जिम्मेदारियां दी गयी,सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए संकल्पबद्ध दिखे ।

रवि नेगी ने बताया कि वह अपने समस्त साथियों के साथ पहाड़ी समाज की सभी मूलभूत समस्याओं के समाधान की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगे ।

Leave a Reply