भाजपा हवालबाग मंडल की बैठक में संगठन को और मजबूत करने पर दिया जोर

In the meeting of BJP Hawalbagh Mandal, asked to further strengthen the organization अल्मोड़ा, 28 अगस्त 2024- भारतीय जनता पार्टी हवालबाग मण्डल की सदस्यता अभियान…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

In the meeting of BJP Hawalbagh Mandal, asked to further strengthen the organization

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 28 अगस्त 2024- भारतीय जनता पार्टी हवालबाग मण्डल की सदस्यता अभियान संगठन पर्व की मण्डल कार्यशाला हवालबाग मण्डल के कार्यालय मटेला में आयोजित की गयी।


कार्यक्रम में संगठन के सदस्या अभियान को हर व्यक्ति तक पहुंचाने और इसे और मजबूत‌ करने पर बल दिया।


कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री ललित दोसाद ने संगठन पर्व सदस्यता कार्यशाला को सम्बोधित कर आगामी होने वाली सदस्यता पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की ।


मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह यह बता रहा है कि सदस्यता अभियान पूरी तरह सफल रहेगा।


बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट एवम संचालन महामंत्री मनीष बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के संयोजक कुन्दन कुमार बिष्ट एवं सदस्य सुनील नेगी ने भी सदस्यता सम्बंधित बाते रखी। कार्यक्रम में कैलाश गोस्वामी, सुरेन्द मेहता, जमन सिंह, पान सिंह बिष्ट, गोविंद बिष्ट, भगवान बिष्ट, सुंदर बिष्ट, दीपक नेगी, नीरज नेगी, अर्जुन बिष्ट, चन्दन रावत, भगवान रावत, विनोद कनवाल, हेम भंडारी, किशन बिष्ट, महेंद्र रावत, मनोज उपाधयाय, राजेन्द्र जोशी, दिनेश शर्मा, पान सिंह भोज, जगदीश बिष्ट, एवं मण्डल के पूर्व पदाधिकारी एवम भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।