अल्मोड़ा के मयंक बिष्ट ने राज्य स्तरीय हैकाथॉन में लहराया परचम, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा के 12वीं कक्षा के होनहार छात्र मयंक बिष्ट ने अपनी असाधारण प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया है। मयंक…

mayank-bisht-of-almora-hoisted-the-flag-in-the-state-level-hackathon

विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा के 12वीं कक्षा के होनहार छात्र मयंक बिष्ट ने अपनी असाधारण प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया है। मयंक ने 23 जनवरी 2026 को एससीईआरटी देहरादून में आयोजित स्टेट लेवल हैकाथॉन 2.0 में हिस्सा लेते हुए पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने यह बड़ी सफलता अपने मार्गदर्शक शिक्षक और भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता दीपक मेहता के निर्देशन में हासिल की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


हैकाथॉन एक रचनात्मक प्रतियोगिता होती है जिसमें इनोवेटर्स मिलकर किसी विशेष समस्या का तकनीकी समाधान या वर्किंग प्रोटोटाइप तैयार करते हैं। राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद मयंक का चयन 22 मार्च को भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु में आयोजित नेशनल लेवल हैकाथॉन के लिए हुआ जहां उन्होंने देश के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाशाली प्रतिभागियों के बीच अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया।


अपनी इसी लगन और उत्कृष्टता के दम पर मयंक अब प्रतिष्ठित यूएसएआईआई इंटरनेशनल हैकाथॉन के लिए भी चयनित हो गए हैं। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता अफ्रीका और शिकागो जैसे वैश्विक स्थानों पर आयोजित होने जा रही है। उनके मार्गदर्शक दीपक सिंह मेहता के निर्देशन में उनकी रचनात्मकता और तकनीक के प्रति जुनून उनके बेहद उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है।


मयंक की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल ने गहरी खुशी जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह मयंक की मेहनत लगन और समर्पण का ही सुखद परिणाम है और भविष्य में भी वे इसी तरह सफलता प्राप्त करें।

विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल और प्रबंधक प्रो एन एस भण्डारी ने भी इस होनहार छात्र को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विद्यालय के प्रधान अध्यापक भूपेश पंत, भास्करानन्द काण्डपाल, मनोज कुमार पंत, नीरज मिश्रा, गुरुदेव जोशी, रमेश भट्ट, विद्या लटवाल, शंकर सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार ने मयंक को उनकी इस उपलब्धि के लिए ढेरों बधाइयां दी हैं।

Leave a Reply