डॉ इंदिरा इंदिरा हृदयेश (Indira Hridayesh) के आकस्मिक निधन पर विभिन्न संगठनों ने किया शोक व्यक्त

  अल्मोड़ा- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, नेता प्रतिपक्ष, हल्द्वानी से विधायक डा० इन्दिरा हृदयेश (Indira Hridayesh) के आकस्मिक निधन पर अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने गहरा…

b75641f3b79d1e5d1a0391f01a7e52c7
 

अल्मोड़ा- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, नेता प्रतिपक्ष, हल्द्वानी से विधायक डा० इन्दिरा हृदयेश (Indira Hridayesh) के आकस्मिक निधन पर अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। स्व० इन्दिरा हृदयेश  के निधन पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,डेयरी फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष सचिन आर्या,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,जिला महासचिव गीता मेहरा,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,,
कार्तिक साह,प्रीति बिष्ट,राधा बिष्ट,लीला जोशी,शेखर पाण्डेय,फाकिर खान,तारू तिवारी,जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान,हर्ष कनवाल,राबिन भण्डारी, सोशियल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट, संगम पाण्डे,अम्बीराम सहित दर्जनों कांंग्रेसजनों ने शोक व्यक्त किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वहीं अल्मोड़ा जन अधिकार मंच द्वारा एक वर्चुअल शोकसभा आयोजित कर दिंवगत नेता को भावभीनी श्रद्वाजंली अर्पित की गई। डा. इंदिरा हृदयेश के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए मंच के सदस्यों ने उनके सामाजिक एंव राजनॆतिक योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्वांजली अर्पित कर शोक व्यक्त किया। शोकसभा में मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी, पूर्व राज्य मंत्री एड. केवल सती, मनोज सनवाल, पान सिंह बिष्ट, जीवन तिवारी , हरीश जोशी, पंकज वर्मा, पुष्कर राम, दानिश खान, नमित जोशी आदि ने शोक व्यक्त किया।

धर्मनिरपेक्ष युवा मंच की ओर से संयोजक विनय किरौला,मीडिया समन्वयक मयंक पंत,मनीष भाकुनी,हवालबाग ब्लाक समन्वयक निरंजन पांडेय, मोहन सिंह मेहरा,राजेन्द्र लटवाल, बच्चन सिंह डांगी,पवन मुस्यूनी,इत्यादि लोग ने भी उन्हें श्रद्वाजंली अर्पित की।

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने भी नेता प्रतिपक्ष डॉ. इन्दिरा हृदयेश के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कहा कि डॉ इंदिरा हृदयेश कांग्रेस सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर भी कार्यरत रही, उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर कार्यरत रहते हुए डॉ. हृदयेश द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। कूटा की तरफ प्रो. ललित तिवारी,  डॉ.विजय कुमार, डॉ.सुहैल जावेद, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.प्रदीप कुमार, डॉ.सीमा चौहान, डॉ.गगन होती, डॉ.रीतेश साह इत्यादि शामिल रहें।