शख्स ने की 12 शादियां और फिर पैदा किया 102 बच्चे, नाती पोतो की लिस्ट देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान,रजिस्टर में लिखकर याद रखता है नाम

भारत और चीन जनसंख्या के मामले में हमेशा से ही आगे रहे हैं और इसी वजह से यह चर्चा में भी बने रहते हैं लेकिन…

भारत और चीन जनसंख्या के मामले में हमेशा से ही आगे रहे हैं और इसी वजह से यह चर्चा में भी बने रहते हैं लेकिन अब भारत और चीन में दो बच्चे ही अच्छे जैसे परिवार नियोजन के अभियान चलाए जा रहे हैं। कई राज्य सरकारों की ऐसी पॉलिसी है कि वह दो से अधिक बच्चे होने पर महिलाओं और पुरुषों को सरकारी नौकरी में वरीयता नहीं देंगे।

इसी बीच एक ऐसा भी है जिसे 10 या 20 नहीं बल्कि 102 बच्चों को पैदा किया है। बच्चों की लिस्ट इतनी लंबी है कि वह उसके नाम तक भूल जाता है। यही वजह है कि उसने समस्या को सुलझाने के लिए एक रजिस्टर बनाया है , जिसमें सभी बच्‍चों के नाम नोट किए गए. यह शख्‍स भारत नहीं बल्कि अफ्रीकी देश नाइजीरिया का रहने वाला है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है यह शख्स 578 नाती पोतों का दादा व नाना है। इस बात का खुलासा उसने खुद मीडिया के आगे किया। सोशल मीडिया पर अब युगांडा के पूर्वी हिस्से में मुकीजा गांव में रहने वाले मुसा कसेरा ने किया। मुसा की उम्र अब 70 साल है। इतना बड़ा परिवार होने के कारण उसे बच्‍चों का भरन-पोषण करने में भी काफी दिक्‍कतें आने लगी। भुखमरी के बीच उसके लिए घर चलाना भी मुश्किल हो गया।

मुसा कसेरा की पत्‍नियों के बच्‍चों की औसत निकाली जाए तो वो हर महिला से कम से कम आठ या नौ बार पिता बना है। एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि जब बच्चों की संख्या बढ़ाना बंद नहीं हुई तो उनकी पत्नियों को गर्भ निरोधक गोलियां देना शुरू कर दिया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Kailash Meena (@theindotrekker)

मूसा ने अपनी पहली शादी साल 1972 में की थी जब वह 17 साल के थे। इसके बाद वह एक के बाद एक 12 महिलाओं के पति बनते चले गए। उन्‍होंने कभी इस बारे में गौर ही नहीं किया कि इतने बच्‍चे पैदा होने के बाद वो उनका खाना कैसे खिलाएंगे।