भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक नया इतिहास रच दिया है। रविवार को नवी मुंबई के भारतीय डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
इस जीत ने पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ा दी।
इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियों ने टीम को बधाई दी जिसमें ममता बनर्जी भी शामिल थी। हालांकि उनके बधाई ट्वीट ने एक राजनीतिक विवाद को खड़ा कर दिया है। बीजेपी ने इस मौके का फायदा उठाया और ममता के पुराने बयान को याद दिलाया।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को उन्होंने हराया और ट्रॉफी जीत ली। स्टेडियम में हजारों दर्शक मौजूद थे और यह मैच रात तक चला। यह जीत न केवल क्रिकेट के लिए बल्कि युवा लड़कियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने आदित्य संघर्ष दिखाया और अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
जीत के बाद ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “आज पूरा देश हमारी ब्लू गर्ल्स पर गर्व कर रहा है। वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी लड़ाई और कमांड आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। आपने साबित किया कि आप विश्व स्तर की टीम हैं। आप हमारे हीरो हैं। भविष्य में और बड़ी जीत आपका इंतजार कर रही हैं। हम आपके साथ हैं।”
हालांकि भाजपा ने 1 घंटे के अंदर ममता के इस ट्वीट पर जवाब दिया और लिखा, “ओएमजी, वे रात 12 बजे तक खेल रही थीं, लेकिन आपने तो कहा था 8 बजे तक घर लौटना है। #रात8टा#विमेंसवर्ल्डकप2025”
यह तंज ममता के उसे बयान पर था जब उन्होंने यह कहा था कि अक्टूबर में दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में गैंगरेप का मामला संज्ञान में आया था उन्होंने कहा कि लड़की रात 12:30 बजे बाहर क्यों थी और यह भी कहा कि लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाना चाहिए।
ममता का यह बयान उस समय विवाद का कारण बना था। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसकी तीखी प्रतिक्रिया हुई। आलोचकों ने कहा कि वे पीड़िता को दोष दे रही हैं, जबकि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कुछ नहीं बोल रही हैं।
