देहरादून :नेरूवा हिमाचल से विकास नगर की ओर आ रही रोडवेज बस क्वानू के सुदोई खड्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा रोडवेज की इस बस में 30 से अधिक लोग सवार थे।
जिसमें कई लोग घायल है, 12 लोगों का अभी तक रेस्क्यू किया जा चुका जबकि घटना में तीन लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है, मृतकों में 2 महिलाएं और एक पुरुष है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए।
इस बीच एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई है उनके साथ मिलकर स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य में मदद की जा रही है।
